प्रशासन और सिविल डिफेंस ने आज बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम चार बजे से एयर रेड सायरन बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। इसके लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी शहर में पांच इलाकों में इस तरह का अभ्यास करेंगे।
मॉक ड्रिल को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस के साथ बैठक हुई। इस दौरान सारी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी पर लगे एयर रेड सायरन की जांच की गई। सभी जगह एयर रेड सायरन सही हालत में पाए गए। शाम चार बजे मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी।
इसके लिए बड़े-बड़े आवासीय भवनों, सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में कोई चुनौती या खामी पाई जाएगी तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए सबसे अधिक रिस्पांस टाइम को परखा जाएगा। मसलन सायरन बजने पर कितनी देर में सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला।खतरों से भी लोगों को किया जाएगा आगाह