उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। वहीं, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है।
सहायक लेखाकार की परीक्षा अब चार अक्तूबर के बजाए एक नवंबर को होगी। वैयक्तिक सहायक परीक्षा अब एक नवंबर के बजाए 20 दिसंबर को होगी। विज्ञान इंटर, स्नातक स्तर के पदों की परीक्षा 17 जनवरी को ही होगी। इसके पूर्व के कैलेंडर में गलती से 2026 प्रकाशित हो गया था, जिसे 2027 किया गया है।
