Spread the love

मसूरी – विगत दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही मसूरी के कई स्थानो पर भूस्खलन होने से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं हुसैनगंज क्षेत्र में रास्ते का पुस्ता ढहने से एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था ! नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया साथ ही अधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए !
वही काला स्कूल क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों का मलवा नाले और सड़क पर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे स्कूली बच्चों के साथ ही स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई और मौके पर ही नाले की सफाई करवाई गई! काला स्कूल के निकट पालिका हवा घर पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया! इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि नगर पालिका आपदा के समय सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखे हुए हैं उन्होंने कहा कि नगर पालिका नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है ! मौके पर क्षेत्रीय सभासद सचिन गुहर और नगर पालिका की टीम मौजूद रही !

By admin