मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 98वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, ऋण जमा अनुपात में सुधार, रोजगार सृजन, विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंकों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
देहरादून- मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी बैंक, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अगली एसएलबीसी बैठक में अपेक्षित स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश…
