Spread the love

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मरचूला स्यालदे देवाल घाट मोटर मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग डोटियाल से चम्पानगर) का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 7.57 करोड़, रिची नौघर मण्डलकोट भुजान मोटर मार्ग (एन.एच.-71) का चौडीकरण व डामरीकरण किये जाने हेतु ₹ 6.20 करोड़, जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पोखरों मोटर मार्ग के किमी 13 से 16 तक सड़क का सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 7.29 करोड़, जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत फरसाडी-गढकोट -छांछरों मोटर मार्ग का पुननिर्माण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 36.12 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में रिखाडी बाछम (कर्मी से विनायकधार) मोटर मार्ग के किमी 21.500 से 30.050 तक बी.एम./बी.सी. द्वारा सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 9.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा बहादराबाद, ज्वालापुर, कनखल सैक्टर हेतु अस्थायी पाईप लाईन बिछाना, स्टैण्ड पोस्ट, पीवीसी टैंक, अस्थायी जल संयोजन, वाटर फिल्टर के अधिष्ठापन एवं तत्सम्बंधित कार्य एवं रखरखाव हेतु ₹ 3.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ मेला 2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन की डिजाइनिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग कार्य हेतु ₹ 4.43 करोड, भीमगोड़ा हरिद्वार में सौन्दर्यीकरण और उन्नयन का कार्य किये जाने हेतु ₹ 3.43 करोड तथा हरिद्वार शहर में शिव मूर्ति चौक से आर्य नगर चौक तक पुराने नीति पास के किनारे सड़क के डिवाइडर का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 7.35 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही कुम्भ/अर्द्धकुम्भ मेला व्यवस्था हेतु मशीन उपकरण, सज्जा एवं संयत्र क्रय हेतु पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई ₹10.00 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को राहत एवं अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु ₹ 18.00 करोड़ की धनराशि आंवटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

By admin

You missed