Spread the love

आज टैगोर विला में चिल्ड्रंस अकादमी स्कूल के पास से जन औषधि दिवस के अवसर पर एक पैदल जन जागरूकता अभियान की शुरुआत राधिका मेडिकल एजेंसी के मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें सभी भारत माता की जय, व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आम जनता को सस्ती और जेनेरिक दवाईया उपलब्ध कराने हेतु आभार जताया गया ।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए मुकेश अग्रवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी की जरूरत को समझा हैं और उन्हें महंगी दवा से निजात दिलाने के लिए जन औषधि केंद्र का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं हरीश नारंग ने कहा कि करोना जैसी महामारी में भी जन औषधि केंद्रों द्वारा आम आदमी को राहत दी गई ।

डॉ आनंद यादव ने कहा कि आज जन जन का विश्वास जन औषधि पर है जो इसकी लोकप्रियता को लगातार वृद्धि कर रहा है वही शिवम राघव उत्तराखंड नोडल अधिकारी ने कहा कि जन जन ने ठाना है जन औषधि को अपना कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है इस अवसर पर युवाओं व युवतियों का हजुम ने इस यात्रा में सहभागी बना।

संदीपा ने बताया कि जन औषधि केंद्र आम जनता को संजीवनी उपलब्ध करा रहा हैं और महंगी दवाइयों से निजात वहीं सतीश कपूर ने कहा कि आम आदमी के चेहरे में जन औषधि केंद्र मुस्कान बिखेर रहा हैं

By admin