Spread the love

देहरादून -आज प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के बैनर तले पीआरडी जवानों का धरना 45 वे दिन भी जारी रहा धरने पर बहुत अधिक संख्या में पीआरडी के जवान मौजूद रहे धरने पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसका नेतृत्व प्रमोद मंद्रवाल प्रदेश संयोजक द्वारा किया गया उनके द्वारा कहा गया कि सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है और जवान लगातार विश्वास के साथ धरने पर डटे हुए हैं कैबिनेट में जवानों 30 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में पीआरडी जवानों से संबंधित कोई भी चर्चा नहीं की गई जिसके लिए पीआरडी के जवान खासे नाराज हैं। धरने पर हुई बैठक में जवानों ने निर्णय लिया गया कि आने वाली कैबिनेट बैठक में जवानों के हित में सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वह कभी भी सड़कों पर आकर उग्र आंदोलन करेंगे और अपने बच्चों के साथ भूख हड़ताल भी कर सकते हैं।

संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने कहा कि सचिवालय में प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया गया था कि आपकी मांगों का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा सुना जाएगा कैबिनेट में लाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ एक महीना लगभग होने जा रहा है पीआरडी जवानों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है ।इसलिए सरकार से अनुरोध करते हैं कि जवानों की जल्द से जल्द दो सूत्रीय मांगों का शासनादेश जारी करें और जिसके लिए संगठन सरकार का धन्यवाद करेगा।

धरने में नवीन बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता सत्येंद्र नौगयी नारायण सिंह आकाश गैरोला दीपा रावत महेश्वरी मनोज कुमार प्रवीण कुमार राजेश रावत गजेंद्र रावत सुशील संतरा सुधीर तोमर संजय सिंह रवि राजू सीताराम राहुल पप्पू सिंह राजेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह सरदार सिंह ललित दीपक सेमाल रोशन जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

By admin

You missed