Spread the love

गोपेश्वर-नाबार्ड प्रोजेक्ट लूम्स ऑफ नीति माना सहकारी समिति की समीक्षा बैठक डीडीएम, नाबार्ड, चमोली श्री श्रेयांश जोशी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनेट्रिंग एंड रिव्यू कमेटी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कार्यान्वयन एजेंसी मानव सेवा समिति और तकनीकी भागीदार लूम्स ऑफ लद्दाख ने जिला सहकारी बैंक, चमोली में इस समीक्षा बैठक में महा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक चमोली महा प्रबंधक ज़िला सहकारिता बैंक चमोली, श्री सूर्य प्रकाश सिंह, रीजनल ऑफिस, देहरादून, जिला उद्योग अधिकारी सुश्री अंजलि रमन, डीडीएम चमोली, श्री श्रेयांश जोशी शामिल हुए।

इस दौरान लूम्स ऑफ लद्दाख की फाउंडर श्रीमती अभिलाषा बहुगुणा द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट की प्रगति को विस्तार पूर्वक साझा किया गया। बैठक में प्रवर्तकों श्रीमती अभिलाषा बहुगुणा और श्री महेश खंकरियाल ने परियोजना प्रगति समीक्षा समिति के साथ सांझा किया जिसमें नए उत्पाद नमूनाकरण, सामूहिक खाते रखना, बाजार से जुड़ाव और स्थानीय ग्रामीण स्नातकों की प्रबंधन प्रशिक्षण से संबंधित विवरण साझा किए गए। स्थानीय ग्रामीण स्नातकों श्रीमती मीना, अनीता, सुश्री हंसा, सुश्री कृष्णा ने अपने स्टॉक, कच्चे माल, प्रतिपूर्ति रजिस्टर समिति के साथ चर्चा की। जिसका क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय और एमडी जिला सहकारी बैंक ने स्थानीय स्नातकों का उत्साह वर्धन किया और उनको रजिस्टरों के प्रारूप पर सलाह दी। उद्योग अधिकारी ने भी हथकरघा से जुड़े अनेक सुझाव दिए ताकि प्रोजेक्ट आगे बढ़े। अगले तिमाही में बैठक में किन लक्ष्यों पर काम होना है उसकी भी चर्चा की गई तथा आरओ नाबार्ड, जिला सहकारी बैंक, जिला उद्योग कार्यालय चमोली, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम एसबीआई की राय ली गई।

By admin