इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के देहरादून चैप्टर की ओर से सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी, बालावाला में आज एक करियर अवेयरनेस प्रोग्राम किया गया जिसमें छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी कोर्स के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही जीएसटी पर भी एक जागरूकता सत्र किया गया। कुल 150 छात्रों ने इसमे भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता सीएस (डॉ.) संगीता बग्गा एवं सीएस (डॉ.) रुचित्रा कपरवान थे।
यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार प्रोफेसर (डॉ.) दीपक साहनी ने इस आयोजन मे सराहनीय भूमिका निभाई।
